'पूर्वी बायपास' का निर्माण करेगा NHAI, 6 हजार करोड़ खर्च का अनुमान
इंदौर: आखिरकार मप्र के इंदौर शहर में बनने वाले नए बाईपास के पूर्वी हिस्से के लिए निर्माण एजेंसी तय हो गई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में एनएचएआई ने राज्य सरकार के साथ एमओयू साइन किए थे। इसमें नया बाईपास भी शामिल था। यह महत्वपूर्ण सड़क एमपीआरडीसी और एनएचएआई के बीच अटकी हुई थी। हालांकि अब इसके निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई को दी गई है, जिस पर 6 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। मालूम हो कि नए बाईपास की जरूरत को देखते हुए एनएचएआई ने करीब डेढ़ साल पहले नए बाईपास की योजना बनाई थी।
गडकरी के हस्तक्षेप से रास्ता साफ हुआ
पूर्वी बाईपास को एमपीआरडीसी से बनवाने की कवायद के बाद कुछ नहीं हो सका। पिछले दिनों इंदौर आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री से कहा था कि अगर केंद्र पैसा लगाने को तैयार है तो राज्य को खर्च नहीं करना चाहिए। एनएचएआई को पूरा बाईपास बनाने दें। इसके बाद ही मामले में कोई निर्णय हो सकेगा।
6 हजार करोड़ खर्च होंगे
एनएचएआई के परियोजना निदेशक सुमेश बंजल ने बताया कि पूरे बाईपास के निर्माण और अधिग्रहण में करीब 6 हजार करोड़ खर्च होंगे। पश्चिमी रिंग के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। सड़क निर्माण का ठेका अहमदाबाद की एक कंपनी को 996 और 884 करोड़ में दिया गया है। अब नए टेंडर जारी किए जाएंगे।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश