पेजर ब्लास्ट इजरायल का मास्टरस्ट्रोक......सेना प्रमुख
नई दिल्ली । लेबनान में हुए पेजर ब्लास्ट पर अब भारतीय सेना प्रमुख ने प्रतिक्रिया दी है। सेना प्रमुख ने पेजर सप्लाई करने के तरीके को इजरायल का मास्टरस्ट्रोक बताया है। इजरायल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष जारी है। सितंबर के अंत में लेबनान में दो दिन में लगातार पेजर और वॉकी टॉकी ब्लास्ट की घटनाएं हुई थीं, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। आरोप थे कि इन हमलों के पीछे इजरायल का हाथ है।
सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी से पेजर को बम बनाने को लेकर सवाल हुआ तब उन्होंने कहा, ...जिस पेजर की आप बात कर रहे हैं, वह एक ताइवान कंपनी है, इस पेजर को हंगरी की कंपनी को सप्लाई किया जा रहा है। इसके बाद हंगरी की कंपनी उन्हें दे रही है। तैयार की गई शेल की कंपनी इजरायल की ओर से एक मास्टरस्ट्रोक जैसा था।
उन्होंने कहा, और इसके लिए आपको सालों की तैयारी की जरूरत होती है। इससे पता लगता है कि वह इसके लिए तैयार थे। युद्ध तब शुरू नहीं होता, जब आप लड़ना शुरू करते हैं। युद्ध तब शुरू होता, जब आप प्लानिंग करना शुरू कर देते हैं। और यह सबसे ज्यादा जरूरी है...।
जनरल द्विवेदी से पूछा गया कि भारत इसतरह की चीजों से निपटने के लिए क्या कर रहा है। उन्होंने कहा, ...हमारी बात पर आते हैं। सप्लाई चेन में रुकावट, अवरोध आना ऐसी चीजें हैं, जिनके लिए हमें बहुत सतर्क रहना होगा। हमें अलग-अलग स्तरों पर निरीक्षण करना ही होगा।

PSL को लेकर गिलेस्पी का बयान वायरल
आबकारी विभाग का बड़ा कदम: 27 मार्च को होगी शराब दुकानों की नीलामी
मध्य प्रदेश से AAP विधायक की गिरफ्तारी, रेप केस में फंसे पठानमाजरा
7% ग्रोथ का अनुमान, लेकिन मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी चिंता
बार-बार प्यास और पेशाब आना, डायबिटीज का संकेत
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ऐतिहासिक दफ्तर अब 28 मार्च तक होगा खाली, एस्टेट विभाग का आदेश
सुबह की एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह
नवरात्रि में मखाना खाने से मिलती है लंबे समय तक ऊर्जा
एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान
गुलाबी नमक या सेंधा नमक: सेहत के लिए कौन है बेहतर?