पंत को 25 करोड़ से अधिक मिल सकते हैं: सुरेश रैना
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि आईपीएल 2024 की मेगा नीलामी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर बड़ी बोली लग सकती है। उन्होंने कहा कि पंत का ‘एक्स फैक्टर’ उन्हें नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी बना सकता है। रैना ने उम्मीद जताई कि पंत को 25 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिल सकती है, जो अब तक आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी रकम होगी।
गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस साल ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो अब तक का सबसे बड़ा करार है। रैना ने कहा, पंत न केवल बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में शानदार हैं, बल्कि उनकी मैदान पर ऊर्जा और टीम के साथ तालमेल उन्हें खास बनाते हैं। कोई भी मालिक या कोच इस पर नजरअंदाज नहीं करेगा। रैना ने आगे कहा कि पंत को 25 करोड़ रुपये से 4-5 करोड़ अधिक मिल सकते हैं। उनके मुताबिक, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमों के पास पर्याप्त बजट है, जिससे उनके लिए होड़ मच सकती है।
चार बार चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल खिताब जीत चुके रैना ने पंत की कप्तानी और मैदान पर उनकी ऊर्जा की तारीफ की। उन्होंने कहा, हर कोई पंत की कप्तानी में खेलना चाहता है। वह खिलाड़ियों से गजब का तालमेल बिठाते हैं। अगर कोई टीम उन्हें 3 साल के लिए लेती है, तो यह बहुत बड़ा निवेश साबित हो सकता है। रैना ने सुझाव दिया कि केकेआर या आरसीबी जैसी फ्रेंचाइजी पंत को लेने के लिए सबसे बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंत केकेआर के साथ जुड़ते हैं, तो टीम को नए प्रशंसक और लोकप्रियता मिलेगी। आईपीएल 2024 की नीलामी में पंत के लिए होने वाली यह प्रतियोगिता सभी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए दिलचस्प होने वाली है।

दीवानगंज सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, देर रात बाइक फिसलने से हुआ हादसा
प्रतिबंध होने के बाद भी बड़े स्तर पर हो रहा है भूसा परिवहन,ज़िम्मेदार नही दे रहे ध्यान
अकेली घर जा रही महिला के बाल पकड़कर छेड़छाड़, विरोध करने पर पत्थर से सिर फोड़ा
दीवानगंज में बड़ा हादसा टला: ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर गिरा, बिजली सप्लाई ठप
हाइवे 18 पर देहरी के पास भूसे से भरा ट्रक पलटा, भोपाल विदिशा रोड पर लगा लंबा जाम
76 अखंड ज्योति प्रज्वलित कर मना रहे माता के चैत्र नवरात्र
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल