अब नहीं चलेगी 'हुक्का पार्टी'! होटल में पुलिस ने मारा छापा, 2 युवतियां और 5 युवक पकड़े गए
बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर शराब और हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरे से दो युवतियों सहित पांच युवक मिले, जो कमरे में मादक पदार्थों का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल मौके पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी पांचों को आरोपियों को हिरासत में लेकर होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि होटल पेट्रेशियन के प्रथम तल पर कुछ बाहरी संदिग्ध आकर ठहरे हुए हैं। इस पर पुलिस की टीम तत्काल होटल पहुंची और होटल प्रबंधन से संपर्क किया। इस बीच आगंतुक रजिस्टर की जांच की गई। इस दौरान सभी कमरों की विधिवत तलाशी ली गई, जो सामान्य पाए गए। लेकिन कमरा नंबर 2008, जो तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक किया गया था, वहां जांच के दौरान पांच युवक और दो युवतियां मिलीं।
आरोपी गिरफ्तार
कमरे के अंदर शराब पीने और हुक्का सेवन की गतिविधियां स्पष्ट रूप से पाई गईं। पुलिस ने मौके पर ही कोटपा अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। साथ ही, होटल प्रबंधन को लापरवाही और आगंतुकों की जानकारी छिपाने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है। सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है।






























बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर