ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण विधायकों की बैठक का मामला और ज्यादा तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी की यूपी इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी की नसीहत पर कन्नौज सांसद ने प्रतिक्रिया दी है |
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी पर निशाना साधा है. इस मामले में अखिलेश ने यूपी के पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी टिप्पणी की है |
अखिलेश ने अपनी टिप्पणी में इशारों में दावा किया है कि सीएम योगी के कहने पर पंकज चौधरी ने ब्राह्मण विधायकों को नसीहत दी. अखिलेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- अपनों की महफ़िल सजे तो जनाब मेहरबान और दूसरों को भेज रहे चेतावनी का फ़रमान |
पंकज चौधरी ने क्या कहा था?
बता दें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से आगाह किया था कि, वे किसी तरह की नकारात्मक राजनीति का शिकार न बनें. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि, इस तरह का कोई भी कृत्य भाजपा के संविधान एवं आदर्शो के अनुरूप नहीं माना जाना चाहिये. भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है. भाजपा और उसके कार्यकर्ता परिवार या वर्ग विशेष को लेकर राजनीति करने में विश्वास नहीं करते हैं |
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा था कि, मीडिया में प्रसारित एक कथित समाचार के अनुसार पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा विशेष भोज का आयोजन किया गया था जिसमें अपने समाज को लेकर चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि, हमनें जनप्रतिनिधियों के साथ सतर्कता के साथ बातचीत की है. उनसे इस संबध में वार्ता हुई है सभी को स्पष्ट कहा गया है कि, ऐसी कोई भी गतिविधि भाजपा की संवैधानिक परंपराओं के अनुकूल नहीं है. जनप्रतिनिधियों से भविष्य में ऐसी गतिविधियों के लिए सतर्कता बरतने को कहा है |

होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?