वैलेंटाइन डे पर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की शादी की तारीख तय
‘छिछोरे’ फेम अभिनेता प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह प्रतीक बब्बर की दूसरी शादी होगी। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों तस्वीरें शेयर करके एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार बयां करते रहते हैं। प्रतीक और प्रिया ने पिछले साल सगाई करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था।
कब करेंगे ये दोनों शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैलेंटाइन डे के मौके पर ये दोनों शादी करने वाले हैं। अटकलें लगाईं जा रही हैं कि यह शादी समारोह प्रतीक बब्बर के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर आयोजित होगा। हालांकि, शादी के बारे में दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कैसे मिले प्रतीक और प्रिया
चर्चित अभिनेता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया बनर्जी को उनके जन्मदिन के दो दिन पहले नवंबर 2023 में प्रपोज किया था, फिर इन्होंने जनवरी 2024 में सगाई करके अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। एक बातचीत में प्रतीक ने कहा था, “मैं तलाक के दौर से गुजर रहा था और प्रिया की भी सगाई टूट चुकी थी। तभी मैं साल 2020 में उनके डीएम पर फिसल गया था। तलाक के बाद ये सब करने से मैं झिझक रहा था, लेकिन मैंने समझा वह मेरी जिंदगी है।”
इस वजह से टूटी थी पहली शादी
इससे पहले प्रतीक की शादी सान्या सागर से हो चुकी थी और शादी के चार साल बाद 2023 में इन दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। इस तलाक के बारे में प्रतीक कहा था, “तलाक लेना मेरे लिए दिल तोड़ने वाला फैसला था उस समय मैं सही हालत में नहीं था। हमारे रिश्ते में धीरे-धीरे मन मुटाव बढ़ता गया, जिसने इस गलत निर्णय को जन्म दिया। अगर तलाक ना होता तो शायद मैं इस महिला (प्रिया बनर्जी) से ना मिल पाता।”

RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी