निजी वाहन में अचानक लगी आग, झुलसकर हेल्पर सुनील शर्मा की मौत
नई दिल्ली|राजधानी दिल्ली के विकासपुरी मछली मार्केट इलाके में रविवार देर रात एक निजी बस में भीषण आग लग गई। घटना में बस का हेल्पर झुलस गया। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने उसका शव बरामद किया। उसकी पहचान 25 साल के सुनील शर्मा के रूप में हुई है।दमकल विभाग के मुताबिक रविवार देर रात 12:33 बजे विकासपुरी मछली मार्केट के पास एक बस में आग लगने की जानकारी मिली। तुरंत दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान टीम ने पाया कि बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस के अंदर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला, जिसकी पहचान 25 साल के सुनील शर्मा के रूप में हुई। सुनील शर्मा बस का हेल्पर था। दमकल अधिकारी अमित ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चला है। बताया जा रहा कि लोगों ने बस से धुआं निकलते देखा था उसके बाद उसमें अचानक आग लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सलामतपुर में एक ऐसा वीआईपी पेड़ जिसका एक पत्ता भी सूख जाए तो प्रशासन की उड़ जाती है रातों की नींद
राशिफल 16 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सफलता की इबारत: वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित
कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम
उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प