-अखिल भारतीय दर्शन परिषद द्वारा दिया गया सम्मान

-डॉ. नवीन दीक्षित का आलेख भी सर्वश्रेष्ठ चयनित

-बिहार के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित था अधिवेशन

अदनान खान सांची रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यज्ञनेश्वर शास्त्री को अखिल भारतीय दर्शन परिषद द्वारा राष्ट्रीय दर्शन पुरस्कार से नवाज़ा गया है।अखिल भारतीय दर्शन परिषद द्वारा विश्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन दीक्षित को भी कमला देवी जैन स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया है। बिहार के आरा ज़िले के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में 14 से 16 जुलाई के मध्य भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित 67वीं अखिल भारतीय दर्शन परिषद के अधिवेशन के दौरान ये सम्मान प्रदान किए गए।विश्वविद्यालय के पूर्व कलपति प्रो. शास्त्री को राष्ट्रीय दर्शन पुरस्कार दर्शन के क्षेत्र में उन्नयन कार्य के लिए प्रदान किया गया है। वे  2016 से 2018 तक सांची विश्वविद्यालय के कुलपति थे। जबकि, डॉ. नवीन दीक्षित ने ‘अद्वैत वेदांत में जीवन मुक्ति एवं अमरत्व ‘ विषय पर एक आलेख प्रस्तुत किया था जो की आयोजकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ पाया गया। सांची विश्वविद्यालय के कुलपति व म.प्र शासन संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला तथा विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.अलकेश चतुर्वेदी ने प्रो. शास्त्री एवं डॉ. दीक्षित को बधाई और शुभकानाएं दीं। 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडीटर इन चीफ IND28.COM