सेवा पखवाड़ा : आईटीआई परिसर गौरैला में लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित
रायपुर : सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज आईटीआई परिसर गौरैला में लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित किया गया और छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कैंप का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सुलभ और सरल बनाना था। कैंप में बड़ी संख्या में आवेदकों ने भाग लिया। उपस्थित सभी आवेदकों के लर्निंग लाइसेंस मौके पर ही तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराए गए। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता, सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी तथा नियमों की अनदेखी से होने वाले दुष्परिणामों के विषय में अवगत कराया गया।
आईटीआई परिसर गौरैला में लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित
कैंप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल एवं जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा के मार्ग-दर्शन में थाना प्रभारी गौरेला सौरभ सिंह एवं सिद्धार्थ शुक्ला व साइबर सेल प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शुक्ला ने कहा कि “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” का संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना आवश्यक है। हेलमेट का प्रयोग, सीट बेल्ट की अनिवार्यता एवं यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा से सीधा जुड़ा हुआ है। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। कैंप मे साइबर प्रभारी द्वारा साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक किया गया एवं टोल फ्री नंबर 1930 के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकरी दी गई।

भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय
मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे