परिवार के भीतर शर्मनाक आरोप, पुलिस भी रह गई सन्न
आगरा: मासूम के साथ यौन उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
आगरा: मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2024 में पुनर्विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। महिला का आरोप है कि अक्टूबर 2025 में उसे जानकारी हुई कि उसका छोटा देवर उसके बेटे के साथ अश्लील हरकतें और यौन उत्पीड़न कर रहा है। जब माँ ने इसका विरोध किया और पुलिस के पास जाने की कोशिश की, तो ससुराल वालों ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
ससुर पर धमकी का आरोप: पीड़िता के अनुसार, विवाद तब और बढ़ गया जब 5 अप्रैल को उसके ससुर ने मोबाइल पर बेहद अभद्र मैसेज भेजकर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद डरी-सहमी महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
पुलिस की कार्रवाई: डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश पर न्यू आगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फिलहाल बच्चे और महिला के बयान दर्ज कर रही है और जुटाए गए सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की तैयारी में है।

पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सीएम, हादसे पर जताएंगे संवेदना
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
होर्मुज बंद होने का असर, खाड़ी में बदला ट्रेड का पूरा सिस्टम
बिलासपुर में ED का रेड अलर्ट, सोना-हीरा और नकदी बरामद
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
RCB के लिए ट्रंप कार्ड बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
‘तलाक तलाक तलाक’ कहकर बीच सड़क पर तोड़ा रिश्ता, पत्नी से मारपीट