यूपी विधानसभा में सपा का कफ सिरप विरोध प्रदर्शन, पोस्टर पहनकर पहुंचे विधायक
उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही समाजवादी पार्टी ने कफ सिरप मामले को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की है. सपा के कई विधायक आज अलग-अलग अंदाज में कफ सिरप मामले पर अपना विरोध जताते हुए विधानसभा पहुंचे | सपा विधायक मुकेश वर्मा कफ सिरप का पोस्टर पहनकर विधानसभा आए तो वहीं सपा विधायक बृजेश यादव जादुई कफ सिरप को पोस्टर लेकर साइकिल पर आए |
समाजवादी पार्टी के शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा सत्र के पहले दिन कफ सिरप का पोस्टर पहन कर विधानसभा पहुंचे और इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो सरकार हर मुद्दे पर बुलडोजर चलती है अब उस सरकार के बुलडोजर की चाबी खो गई है और तेल भी खत्म हो गया है. इस मामले में अब तक किसी बड़े आदमी की गिरफ्तारी नहीं हुई है |
कफ सिरप मामले पर सपा विधायकों को प्रदर्शन
सपा विधायक बृजेश यादव ने भी कफ सिरप को लेकर विरोध जताया. वो साइकिल चलाकर जादुई कफ सिरप की बोतल का पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने जहरीले कफ सिरप को पिलाया जिससे गरीब के बच्चों की मौत हो गई. सरकार ऐसे लोगों को संरक्षण देने का काम कर रही है.
सपा के शिक्षक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने भी कोडीन कफ सिरप को लेकर योगी सरकार को घेरा और कहा कि इस मामले में मुख्य अभियुक्त धनंजय सिंह है. सबसे अधिक उन्हीं की बातें आरोपियों से होती थीं. लेकिन, उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है. वो मुख्यमंत्री की जाति के हैं, इसलिए उन पर कोई एक्शन नहीं हो रहा है, सरकार के बुलडोजर की चाबी खो गई है |
सपा विधायक ने योगी सरकार को घेरा
भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग ने भी कफ़ सिरप और वायु प्रदूषण का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि इस सरकार में वायु प्रदूषण इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वायु प्रदूषण से हमारा गला खराब हो गया, जब हमने गला ठीक करने के लिए कोडीन कफ सिरप पी लिया तो इससे हमारी हालत और खराब हो गई |
बता दें कि इस बार यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान योगी सरकार 22 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश करेगी और पांच घंटे वंदे मातरम पर भी चर्चा की जाएगी. वहीं विपक्ष एसआईआर और कफ सिरप मामले को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में मूड में है |

होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?