अमेरिकी-इजरायली कार्रवाई के बाद क्षेत्र में आपात स्थिति
नई दिल्ली|ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के चलते मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव का असर भारत की विमानन सेवाओं पर भी पड़ा है। सुरक्षा कारणों से भारतीय विमानन कंपनियों ने मध्य पूर्व के लिए अपनी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।एयर इंडिया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मिडिल ईस्ट जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से सस्पेंड किए जाने की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि वह सुरक्षा स्थिति का लगातार आंकलन कर रही है और जरूरत के अनुसार अपने परिचालन में बदलाव करेगी। प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।शनिवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट से तेल अवीव (इजरायल) के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-139 को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। विमान उस समय ईरान के हवाई क्षेत्र के करीब पहुंच चुका था। इजरायली एयरस्पेस बंद होने और संभावित मिसाइल हमलों के खतरे को देखते हुए एहतियातन विमान को दिल्ली वापस बुला लिया गया।आईजीआई एयरपोर्ट पर व्यापक असर आईजीआई एयरपोर्ट मध्य पूर्व के लिए भारत का सबसे बड़ा हब है। सामान्य दिनों में दिल्ली से दुबई, दोहा, अबू धाबी, मस्कट, रियाद, जेद्दा और तेल अवीव के लिए रोजाना बड़ी संख्या में उड़ानें संचालित होती हैं। दुबई के लिए प्रतिदिन लगभग 12 से 15 उड़ानें, दोहा के लिए 5 से 7, अबू धाबी के लिए 4 से 6 और सऊदी अरब के शहरों के लिए 5 से 8 उड़ानें संचालित होती हैं। तेल अवीव के लिए सप्ताह में चार से पांच दिन उड़ान सेवा उपलब्ध रहती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से