सत्येंद्र जोशी रायसेन। IND28.COM

जिला कलेक्टर अरविंद दुबे ने आज दशहरा मैदान पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में कहा कि जो बच्चे नियमित प्राणायाम करते हैं उनकी याददाश्त बढ़ती है और रोगों से मुक्ति भी मिलती है। इसलिए सूर्य नमस्कार आवश्यक रूप से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भारत की देन है पूरा विश्व आज सूर्य नमस्कार कर रहा है। सूर्य नमस्कार कर हम अपने जीवन को सार्थक बनाएं।

 

जीवन में दयावान रहे और अपने धर्म का सम्मान करें -न.प.अध्यक्ष

सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन ने कहा कि जीवन में हमेशा दयावान रहे दूसरों की मदद करें। अपने धर्म पर गर्व करें अपने धर्म का सम्मान करें और सूर्य नमस्कार एवं प्रणाम आवश्यक रूप से करें।

 

स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म-दिवस “युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में  जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन तथा कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा मां सरस्वती देवी एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया सहित अन्य जिला अधिकारियों, जमना सेन, ब्रजेश चतुर्वेदी सहित अन्य समाजसेवियों, नागरिकों तथा लगभग 4000 से अधिक छात्र–छात्राओं द्वारा एक साथ  सूर्यनमस्कार, प्रार्थना मुद्रा, हस्तउत्सासन, पादहासन, अश्वसंत्वासन, पर्वतासन, अष्टाग, नमस्कार भुजंगासन कर सूर्य नमस्कार किया गया। साथ ही अनुलोम, विलोम, प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणायाम एवं भ्रामरी प्राणायाम भी किया।


न्यूज़ सोर्स : सत्येंद्र जोशी रायसेन।