तमिलनाडु सरकार ने सर्पदंश को अधिसूचित बीमारी किया घोषित
चेन्नई। तमिलनाडु में सर्पदंश के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने राज्य सरकार ने सर्पदंश को अधिसूचित बीमारी घोषित कर दिया है। इस साल जून तक राज्य में 7,300 सांप से काटने के मामले सामने आए हैं, जिनमें 13 लोगों की मौत हुई। पिछले साल राज्य में सर्पदंश के 19,795 मामले सामने आए थे और 43 मौतें हुई थीं, जबकि 2022 में 15,120 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 17 मौतें हुई थीं।
सर्पदंश को अधिसूचित बीमारी घोषित करने के बाद अस्पतालों को अब सांप के काटने के मामलों की रिपोर्ट सरकार को देनी होगी। तमिलनाडु सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत लिया गया यह कदम सर्पदंश के कारण होने वाली मौतों को रोकने, सांप के काटने से बचाव के लिए डेटा संग्रह, एंटी वैनम की आपूर्ति और नैदानिक बुनियादी ढांचे में सुधार में मदद करेगा। राज्य सरकार के इस फैसले का उद्देश्य सर्पदंश के कारण होने वाली मौतों में कमी लाना और स्वास्थ्य सेवाओं को सर्पदंश पीड़ितों के इलाज के लिए सशक्त बनाना है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
कल से दिल्ली-NCR में आएगा मौसम का यू-टर्न, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल
जानें कौन-कहां से लड़ेंगे: भाजपा की तीसरी सूची में 19 नाम शामिल