आईपीएल से पहले पूरी तरह फिट होने की कोशिश में जुटे कप्तान
श्रेयस अय्यर का पंजाब किंग्स के कप्तान के तौर पर पिछले सीजन कार्यकाल अच्छा रहा था और उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। हालांकि, खिताबी मुकाबले में पंजाब को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इन सबके बीच श्रेयस के लिए निजी तौर पर पिछले एक साल से चीजें सही नहीं चल रही हैं। उन्हें पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी जिस कारण वह अस्पताल में भी भर्ती रहे थे। अब श्रेयस ने बताया है कि इस चोट के कारण उनका वजन सात किलो तक घट गया था।
श्रेयस बोले- चोट से उबरना चुनौतीपूर्ण होता है
आईपीएल 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है और श्रेयस एक बार फिर पंजाब किंग्स की कमान संभालते नजर आएंगे। श्रेयस ने कहा, चोट से उबरना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। गंभीर चोट के कारण मेरा लगभग सात किलो वजन कम हो गया था। शुक्र है कि दो महीने बाद मैं फिर से अच्छी स्थिति में आ गया। लेकिन उन सात किलो वजन को वापस पाने में काफी मेहनत लगी। मुझे चुनौतियां पसंद हैं और यह एक ऐसी ही चुनौती थी जिसे मुझे पार करना था। मुझे खुशी है कि मैं उस दौर से बाहर निकल आया और अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए वापस आ गया हूं, साथ ही पिछली सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।
पिछले सीजन उपविजेता रहने के बाद श्रेयस जानते हैं कि प्रशंसक इस साल टीम से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, उम्मीदें बहुत ज्यादा है जो मजेदार है। मुझे चुनौती पसंद है, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि जब भी हम मैदान में उतरें, हमें जीतना ही होगा। मेरी नजर ट्रॉफी पर है। यह वह समय है जब हम दो महीने तक परिवार के रूप में साथ रहते हैं।
श्रेयस ने साथी खिलाड़ियों के साथ बिताए समय को महत्वपूर्ण बताया
कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम होटल में साथ बिताया गया समय अभ्यास सत्रों जितना ही महत्वपूर्ण है। श्रेयस ने कहा, यह वो समय है जब हम दो महीने एक परिवार की तरह रहते हैं। जितना ज्यादा समय हम साथ बिताते हैं, उतना ही एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं। अब वो समय है जब हम अपना आपसी मेलजोल मजबूत करते हैं। हम अपना ज्यादातर समय गेम रूम में गेम खेलते हुए बिताते हैं। मैचों की योजना और रणनीति आमतौर पर मैच से एक या दो दिन पहले बनती है, लेकिन मैदान के बाहर ये मजबूत रिश्ता हमें अंततः बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद करता है।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त