दो बच्चों के साथ पति से अलग रह रही थी महिला
फरीदाबाद। के पल्ला थाना इलाके में शिव एंक्लेव पार्ट 1 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 32 वर्षीय महिला संगीता की तीन गोलियां मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के पति दिलीप यादव को मुख्य आरोपी बनाते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है। यह वारदात शुक्रवार रात को हुई, जिसके बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका संगीता और आरोपी पति दिलीप यादव ने करीब 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद से ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। बीते ढाई साल से दिल्ली के साकेत कोर्ट में दोनों के बीच मारपीट और तलाक का मुकदमा चल रहा था। पारिवारिक कलह के चलते संगीता अपने दो बच्चों के साथ पति से अलग रह रही थी।
पिता की शिकायत पर मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी
इस संबंध में मृतका संगीता के पिता विक्रम ने पल्ला थाना में आरोपी पति दिलीप यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर चुकी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा। पुलिस का मानना है कि प्रेम विवाह के बाद तलाक के मामले में चल रही कड़वाहट इस हत्या का मुख्य कारण हो सकती है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प
पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग बंद कर दिया सादगी
गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सनातन और सत्य मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा मिलती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश को देश में सभी क्षेत्रों में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूकंप के झटकों से जापान में दहशत, लोग घरों से बाहर निकले
टीएमसी में नई जिम्मेदारी से सियासी टकराव, कल्याण बनर्जी बने निशाने पर
पूर्व विधायक की पत्नी और बेटे को भी 10-10 साल कैद की सजा
केन-बेतवा विरोध: धोड़न गांव दहला, एक आदिवासी युवक की हत्या