पशुओं के कारण नेशनल हाईवे का सफर हुआ खतरनाक
संभल । सड़कों पर बेसहारा पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। जबकि गुन्नौर में एक गोशाला भी है। पशुओं का सड़क पर घूमना यह दर्शाता है कि सच्चाई क्या है। हाल यह है कि गुन्नौर कोतवाली के सामने इनका जमावड़ा है। यहां से ही राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहा है। यहां हर माह होने वाले हादसे में 70 प्रतिशत से ज्यादा बेसहारा पशु से वाहनों के टकराने से हो रहे हैं।
बेसहारा पशु गुन्नौर तहसील क्षेत्र में धनीपुर से जुनावई, सैजना, गुन्नौर, गुन्नौर हीरापुर, बबराला में बेसहारा पशुओं ने किसानों के लिए भारी समस्या है। ये बेसहारा पशु झुंड बनाकर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और मेरठ बदायूं राजमार्ग पर घूमते हैं। वहीं गुन्नौर बबराला में ये पशु नगर की गलियों में झुंड बनाकर खड़े रहते हैं। ये लोगों पर भूखे रहने पर हमला भी कर घायल कर रहे हैं। गुन्नौर तहसील के सड़कों पर ये आवारा पशु दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। गांव धनीपुर से जुनावई, सैजना, गुन्नौर, गुन्नौर हीरापुर, बबराला में बेसहारा पशुओं के सड़क पर जमा पशुओं की संख्या वृद्धि हो रही है।

कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, सौर ऊर्जा भी एजेंडे में शामिल
‘सर्जिकल स्ट्राइक’ मोड में सरकार, दो साल में 25 IAS-IPS पर कार्रवाई
कुमनार में खुला सुरक्षा कैंप, अबूझमाड़ में बढ़ी सुरक्षा और भरोसा
बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर 2, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में नया रिकॉर्ड
Trinamool Congress की नई रणनीति, उत्तर-दक्षिण में अलग-अलग अभियान
15 हिरण और कोटरी की मौत के बाद अंधविश्वास का सहारा, वन विभाग पर सवाल
सपा पर केशव मौर्य का तीखा हमला, राजनीति गरमाई
फिल्म निर्माता मधु मंटेना के घर खुशियों की दस्तक, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
पाकिस्तानी राजनेता पर मीम्स की बौछार, धुरंधर 2 के बाद बढ़ी ट्रोलिंग