ट्रक ने सड़क किनारे बने तंबू को रौंदा, दो बच्चों समेत 5 की जान गई
त्रिशूर (केरल)। केरल में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बता दें कि त्रिशूर के मध्य जिले में मंगलवार तड़के एक ट्रक ने सड़क किनारे लगे तंबू को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में दो बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 5 लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस के हवाले से सामने आई है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित खानाबदोश थे जो राजमार्ग के किनारे तंबू बनाकर रह रहे थे। सुबह 4.30 बजे वलपड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नट्टिका में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि घायलों को त्रिशूर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।
मृतकों में डेढ़ साल और चार साल के दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि वाहन के चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बस हादसा: आंध्र प्रदेश में टकराने के बाद आग, 10 यात्री जिंदा जल गए
TMC खेमे में सतर्कता, बंगाल में ओवैसी-हुमायूं का गठबंधन खेला प्रभावित कर सकता है
छिंदवाड़ा के स्कूल रिजल्ट में अंतर: पीएम श्री स्कूल में निराशा, उर्दू मेन बोर्ड स्कूल में शानदार प्रदर्शन
बच्ची घर लौटने में असमर्थ, प्रेग्नेंसी के बाद हाईकोर्ट में उठे संवेदनशील सवाल