पीएम किसान सम्मान निधि से उमेश नंदराम को मिला आर्थिक संबल
रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ग्रामीण किसानों के लिए सशक्त आर्थिक आधार बन रही है। जशपुर विकासखंड के ग्राम सालहेकेराडीह निवासी कृषक उमेश नंदराम भी इस योजना से लाभ प्राप्त कर खेती-किसानी को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उन्हें इस योजना की 20वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें खेती के कार्यों में समय पर सहयोग मिला है।
नंदराम ने बताया कि वे कई वर्ष से पीएम किसान योजना के नियमित लाभार्थी हैं। प्रत्येक किस्त से खेती संबंधी कार्यों में सहायता मिलती है, जिससे कृषि कार्यों की गति बनी रहती है। इस बार प्राप्त राशि का उपयोग वे खाद-बीज की खरीदी तथा खेत में मजदूरी भुगतान के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सहायता समय पर उपलब्ध होने से कृषि कार्य में आसानी हो गई है।
उमेश नंदराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। आर्थिक सहायता मिलने से किसान अपने खेती संबंधी संसाधन समय रहते जुटा पा रहे हैं और आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती में आवश्यक निवेश के लिए वित्तीय संबल प्रदान करना तथा कृषि कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता देना है।
पीएम किसान योजना से लाभान्वित होकर उमेश नंदराम जैसे किसान आत्मविश्वास के साथ आधुनिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कृषि क्षेत्र की उन्नति एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

सरकार का किसान हित में कदम, समर्थन मूल्य बढ़ाया
CM योगी बोले- आपके परिवार की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
मस्जिद हटाने की मांग पर अड़े संजय निषाद, धरना जारी
कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, सौर ऊर्जा भी एजेंडे में शामिल
स्कूल में मारपीट का मामला, शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
‘सर्जिकल स्ट्राइक’ मोड में सरकार, दो साल में 25 IAS-IPS पर कार्रवाई
कुमनार में खुला सुरक्षा कैंप, अबूझमाड़ में बढ़ी सुरक्षा और भरोसा
बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर 2, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में नया रिकॉर्ड
Trinamool Congress की नई रणनीति, उत्तर-दक्षिण में अलग-अलग अभियान