तेज रफ्तार ने ली जान: ग्रेटर नोएडा में अंडरपास में बेकाबू बाइक गिरी, कपल की मौके पर मौत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दर्दनाक हादसा हुआ. बीते सोमवार रात करीब 2 बजे एक स्पोर्ट्स बाइक निर्माणाधीन अंडरपास की रेलिंग तोड़ते हुए उसी के अंदर जा गिरी. हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई. युवक की पहचान प्रयागराज निवासी अंकुर सिंह (28) और कशिश (25) के रूप में हुई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कहा कि बाइक के तेज रफ्तार में होने के कारण ये हादसा हुआ.
बता दें कि अंकुर सिंह पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी और कशिश 14 जी एवेन्यू, नोएडा एक्सटेंशन में रहती थी. दोनों नोएडा में ही किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे. सोमवार को दोनों की मुलाकात हुई थी. फिर देर रात अंकुर अपनी साथी कशिश को लेने उसके घर पहुंचा था. अंकुर अपनी बाइक डुकाटी स्क्रैम्बलर से था. इस बाइक की कीमत भी करीब 10 लाख रुपए है. वापस लौटते समय अंकुर की बाइक काफी तेज रफ्तार में थी.
जब ये लोग बिसरख कोतवाली क्षेत्र में चार मूर्ति गोलचक्कर के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन अंडरपास की लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग सात-आठ फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. उस समय अंडरपास का काम बंद था. ऐसे में तेज आवाज सुनकर कुछ मजदूर मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि एक बाइक गड्ढे में गिरी है. आनन-फानन में मजदूरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी.
तेज रफ्तार में थी बाइक
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकुर और कशिश को अंडरपास से निकालकर सेक्टर-39 स्थित अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की गई. शुरुआती जांच में यह सामने आया कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थी, जिससे अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी. पुलिस ने बताया कि दोनों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था. वहीं शवों के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उन्हें परिजनों को सौंप दिया.
बिसरख कोतवाली प्रभारी ने दी हादसे की जानकारी
हादसे की जानकारी देते हुए बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिस युवती कशिश की हादसे में मौत हुई, वह 14 जी एवेन्यू, नोएडा एक्सटेंशन में रहती थी. बाइक चला रहा युवक अंकुर पंचशील ग्रीन-2 सोसायटी में रहता था. अंकुर देर रात बाइक पर सवार होकर कशिश को लेने 14 एवेन्यू पहुंचा था. वहां से वापस आते सयम ये हादसा हो गया.
ये भी बता दें कि चार मूर्ति चौराहे पर ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए छह लेन का अंडरपास बन रहा है. इस अंडरपास की लंबाई 720 मीटर है. इसे 2026 तक पूरा किया जाना है.

काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
कई रणजी और IPL अनुभव वाले खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल