अदनान खान सांची रायसेन। प्रधान संपादक IND28.COM

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा सांची नगर को सोलर सिटी के रुप में विकसित किया जा रहा है। ऐसे में शहर के प्रत्येक नागरिक को ऊर्जा साक्षर एवं प्रमाणित होना भी आवश्यक है। सांची के नागरिकों को ऊर्जा साक्षर करने का कार्य मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नावांकुर संस्था महाबोधि महिला जन कल्याण समिति सांची को दिया गया है। इसको लेकर पिछले एक माह से ऊर्जा साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लगभग पांच हजार लोगों को साक्षर किया गया है। अभियान में वाॅलेंटियर सांची के प्रत्येक घर तक पहुंचे और घर के सभी सदस्यों को ऊर्जा साक्षर किया। जन अभियान परिषद द्वारा सभी वाॅलेंटियर्स को प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक आनंद कुमार नेमा ने सभी को बधाई दी। साक्षरता अभियान में सहयोगी वालेंटियर्स के रूप में हेमलता राजपूत, करिश्मा राजपूत, चिराग तिवारी, सचिन राजपूत, अभय शर्मा,विकास शर्मा, शिवम मैहरा, रितिक पासी ने अहम भूमिका निभाई।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान प्रधान संपादक IND28.COM