मौसम विभाग का अलर्ट: इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
रायपुर। मानसून की वापसी से पहले प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा 60.0 मिमी वर्षा राजनांदगांव में रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुख्य वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं -
राजनांदगांव 60.0 मिमी, गंडई और भानुप्रतापपुर 50.0 मिमी, बारसूर, कोंटा, बेलगहना, ओरछा, कवर्धा, छुईखदान, अकलतरा 40.0 मिमी, लोरमी, जगदलपुर, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, साल्हेवारा 30.0 मिमी, नानगुर, बलौदा बाजार, अर्जुंदा, बोड़ला, डोंगरगांव, देवभोग, माकड़ी, दुर्गूकोंदल, सहसपुरलोहारा, लवन, गुंडरदेही, पामगढ़, लोहंडीगुड़ा, पंडरिया 20.0 मिमी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले 24 घंटों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 25 सितंबर के आसपास पूर्वी मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होगा, जो 27 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर सकता है। इससे प्रदेश में वर्षा का असर बढ़ेगा।
होगी इन हिस्सों में बारिश
सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं और एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना भी है। राजधानी रायपुर में 22 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे