मोहल्ला क्लीनिक और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कितना अंतर
नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 17 प्रधानमंत्री मंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, भाजपा सांसदों और विधायकों ने अलग-अलग जगहों पर इसका शुभारंभ किया।
तीस हजारी में आयुष्मान भारत मंदिर का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोहल्ला क्लीनिक को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया और कहा कि जैसे-जैसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर विकसित होते जाएंगे मोहल्ला क्लीनिक बंद होते जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में दिहाड़ी की तरह डॉक्टरों को प्रति मरीज भुगतान का प्राविधान किया। इस तरह का ठेका देने पर इलाज पर ध्यान होगा या मरीजों की गिनती करने पर। 30-40 मरीज देखकर अधिक मरीजों के बिल बनाएं जाते थे। मोहल्ला क्लीनिक आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा था और करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ। कई मोहल्ला क्लीनिक बंद होने का कारण जानवरों का बसेरा बन गए थे।
केंद्र सरकार ने दिल्ली को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत 2400 की परियोजनाओं की स्वीकृति दी, जिसे पिछली सरकार ने रोक रखी थी। भाजपा सरकार ने इसे लागू किया।
इसके तहत दिल्ली में 1139 आरोग्य मंदिर किए जाएंगे। इसी क्रम में 33 आरोग्य मंदिर शुरू किए गए हैं। जहां नि:शुल्क दवा, मुफ्त जांच, योग की सुविधा है। साथ बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलेगा। जन औषधि केंद्रों से 60-70 प्रतिशत सस्ती दवाएं उपलब्ध होती हैं।

आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी