39 औद्योगिक प्लॉट्स का आवंटन रद्द, यमुना प्राधिकरण ने उठाया अहम कदम
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 39 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन रद्द किया है, यह कार्रवाई यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह की तरफ से की गई है. बता दें कि उद्योग के लिए आवंटित किए भूखंड़ों की रजिस्ट्री और निर्माण कार्य न कराने वाले औद्योगिक प्लॉट को यमुना प्राधिकरण ने निरस्त कर दिया है |
दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण ने 39 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया है. 336 ऐसे आवंटी है जिनको पूर्व में चेक लिस्ट जारी हो चुकी थी, आवंटियों द्वारा निर्धारित समय अवधि बीत जाने पर भी लीज डीड निष्पादित नहीं करवाई गई |
भूखंडों के आवंटन के बाद नहीं स्थापित हुए उद्योग
आपको बता दें कि यमुना अथॉरिटी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में विकास और रोजगार पहुंचाना है, जिसके 3000 के ऊपर प्लाटों का आवंटन किया गया था लेकिन समय पर लीज डीड नहीं कराई गई. बताया गया कि बहुत सारे प्रकरण ऐसे हैं जिसमें समय पर रिलीज लीज डीड हुई, पजेशन प्राप्त किया गया, लेकिन औद्योग विकसित नहीं किए गए. इससे रोजगार की जो संभावनाएं है, वह प्रभावित हो रही थी. आवंटियो को चिन्हित कर उन्हें नोटिस दिया गया, उनमें से 130 लोगों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, उसमें से 39 प्रकरणों को चिन्हित करके ऐसे प्लाटों को कैंसिल करने की कार्रवाई की गई है |
समय बीत जाने के बाद नहीं कराई लीज डीड
यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंड़ों के मसले पर औद्योगिक के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 21 नवम्बर को बैठक हुई थी. 366 ऐसे आवंटियों थे, जिन्हें पहले ही चेकलिस्ट जारी की जा चुकी थी कि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी लीज डीड नहीं कराई गई |
साथ ही सभी आवंटियों को एक-एक अंतिम मौका देते हुए सार्वजनिक सूचना भी जारी कराई गई. वहीं प्राधिकरण ने अब सेक्टर-32 एवं 33 में 19, सेक्टर-29 एमएसएमई पार्क में 12, हैडीक्रॉफ्ट पार्क में पांच और टॉय पार्क सेक्टर-33 में तीन भूखंडों को निरस्त किया है |
4 साल के अंदर लगानी होती है कंपनी
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के सीईओ राकेश सिंह ने बताया कि औद्योगिक भूखंडों के आवंटियों को साल 2020 के बाद से ही चेकलिस्ट जारी की जा रही है. जिसके बाद 60 दिन के अंदर आवंटी को भूखंड का पट्टा विलेख निष्पादित कराकर क़ब्जा लेकर मानचित्र स्वीकृत कराना होता है. उसके बाद भूखंड पर चार साल के अंदर कंपनी लगानी होती है. लेकिन नोटिस जारी करने के बाद भी आंवटियों की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया |

होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?