दिल्ली में ले सकेंगे क्रूज की सवारी का आनंद, रूट हुआ तय
नई दिल्ली। दिल्ली के लोग अब एक रोमांचित कर देने वाले अनुभव को भी महसूस कर सकेंगे। दिल्ली में अब यमुना में क्रूज (छोटे जहाज) चल सकेंगे। दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) ने इसके लिए टेंडर जारी किए हैं। सरकार का पूरा प्रयास है कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष के शुरुआती महीनों में यह सुविधा दिल्ली के लोगों को मिल सके। पहले संबंधित कंपनी को पांच साल का समय दिया जाएगा। काम की संतुष्टि पर इसे पांच साल के लिए और बढ़ाया जा सकेगा। क्रूज की सवारी के लिए शुल्क संबंधित कंपनी तय कर सकेगी, मगर शुल्क बहुत अधिक न हो, इस पर सरकार नजर रखेगी। यमुना में पानी के स्तर को देखकर इन्हें चलाने की अनुमति होगी। जानकारों का कहना है कि साल कई महीनों तक जगतपुर से वजीराबाद पर यमुना नदी में इतना अधिक पानी रहता है कि यहां 20 से 30 सवारी वाला छोटा क्रूज चलाया जा सकता है। योजना के अनुसार, शुरुआत में दो छोटे जहाज चलाए जाएंगे, जिनमें 20 से 30 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। ये पूरी तरह से वातानुकूलित होंगे। इनका रूट जगतपुर से लेकर वजीराबाद बैराज के पास तक होगा, जो करीब छह किमी का है। यमुना का यह वह भाग है, जिसमें यमुना का जल स्वच्छ और बदबू रहित है। इन क्रूज में लोग छोटे-मोटे आयोजन भी कर सकेंगे। इसे पर्यटन की दृष्टि से बड़ा कदम माना जा रहा है। इस योजना की बात करें, तो 2014-15 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में इस तरह के जहाज चलाने की घोषणा की थी। मगर उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आ जाने के कारण यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी थी। मगर भाजपा की दिल्ली में सरकार बन जाने के बाद अब इस योजना की उम्मीद जग गई है। डीटीटीडीसी के अधिकारियों ने गत 28 फरवरी को इसका टेंडर जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि योजना की सफलता के बाद क्रूज की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी