अहमदाबाद स्टेडियम में होगा फाइनल, उससे पहले फैंस ने की नजर उतारने की रस्म
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल खेला जाएगा। हालांकि, मुकाबले से पहले फैंस अहमदाबाद स्टेडियम की नजर उतारने में लग गए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसमें कुछ फैंस मजाकिया अंदाज में नजर उतारने का टोटका करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए फैंस चाहते हैं कि इस बार टीम इंडिया की किस्मत इस मैदान पर बदले।
अहमदाबाद से जुड़ी कड़वी यादें
अहमदाबाद स्टेडियम भारतीय टीम के लिए कुछ कड़वी यादें भी लेकर आता है। मौजूदा टी20 विश्व कप में भारत को अपनी एकमात्र हार यहीं सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी। इसके अलावा यह मैदान भारतीय फैंस को 2023 वनडे विश्वकप फाइनल की भी याद दिलाता है, जब भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम फाइनल तक बिना कोई मैच हारे पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की चुनौती पार नहीं कर सकी।
ट्रॉफी जीतने को लेकर बीसीसीआई का भरोसा
भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने टीम पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, 'भारत ट्रॉफी घर लेकर आएगा। हमें यह जीतना ही है। हम अहमदाबाद में बारबाडोस जैसा प्रदर्शन दोहराना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हम आसानी से जीत जाएंगे।'
दोनों टीमों का प्रदर्शन
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने टी20 विश्वकप 2026 में अब तक आठ मैच खेले हैं और सात जीते हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम आठ में से पांच मैच जीत पाई है। दो मैचों में उसे हार मिली और एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड, दोनों ही टीमों ने सुपर-8 में अजेय रही दो टीमों इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराया और फाइनल में जगह बनाई है।

हवा-पानी से गेहूं की फसल बर्बाद, किसान ने रायसेन कलेक्टर से लगाई मुआवजे की गुहार
बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला: सामने से आ रहे वाहन को बचाते हुए ट्राला खाई में उतरा
मेढ़की ने गेंहू नही मिला तो NH146 पर हितग्राहियों का चक्काजाम
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प