अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम छोला में तेज हवा और मौसम के बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यहां के किसान लखन लाल शर्मा की गेहूं की फसल भारी नुकसान की चपेट में आ गई। किसान ने बताया कि उसके पास कुल 5 एकड़ भूमि है, जिसमें गेहूं की फसल बोई गई थी, लेकिन अचानक चले तेज हवा-पानी के कारण करीब ढाई एकड़ फसल आड़ी होकर बर्बाद हो गई।नुकसान से परेशान किसान लखन लाल शर्मा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा और कलेक्टर को आवेदन सौंपकर फसल बीमा एवं मुआवजा राशि दिलाने की मांग की। किसान का कहना है कि उसकी आजीविका का मुख्य साधन खेती ही है और इसी से परिवार का पालन-पोषण होता है। ऐसे में फसल खराब होने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसान ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कर उचित राहत देने की गुहार लगाई है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28