मेढ़की ने गेंहू नही मिला तो NH146 पर हितग्राहियों का चक्काजाम
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मेढकी मे शासकीय उचित मूल्य की दुकान से फरवरी से गेहूँ न मिलने पर हितग्राहियों का गुस्सा फूट पड़ा तथा बडी संख्या में हितग्राहियों ने नेशनल हाइवे 146 रायसेन रोड पर चक्काजाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही सांची सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची ।जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत ग्राम मेढकी मे उचित मूल्य दुकान संचालित की जा रही हैं परंतु इस दुकान पर ग्रामीणों को अनाज फरवरी माह से नही मिल सका तथा दुकान संचालकों द्वारा कोई ग्रामीणों को संतोषजनक जवाब ही दिया जा सका जिससे ग्रामीणों का गुस्सा शासकीय उचित मूल्य दुकान पर फूट पड़ा। इस राशन दुकान से पंचायत के पांच गांव के लोग राशन प्राप्त करते है तथा ग्रामीणों द्वारा रायसेन रोड पर चक्काजाम कर दिया। जिससे नेशनल हाइवे 146 रायसेन रोड पर दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई ।सूचना मिलते ही सांची थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी अपने दलबल सहित मौके पर पहुंचे वहीं सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी के नेतृत्व में सलामतपुर पुलिस दलबल सहित पहुंच गई ।पुलिस ने समझाईश देते हुए चक्काजाम तो खुलवा दिया परन्तु लोंगो की नाराजगी को देखते हुए प्रशासन को सूचना दी गई। रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा, सांची नायब तहसीलदार ललित सक्सेना मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से चर्चा की गई। तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। और शासकीय उचित मूल्य की दुकान की अनियमितता की जांच करने तथा दुकान संचालक पर कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया गया। एसडीएम द्वारा दुकान के जांच के आदेश जारी किए गए ।इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि इस शासकीय दुकान से पांच गांव के लोगो को अनाज वितरण किया जाता हैं। परन्तु फरवरी माह से अभी तक इस दुकान से अनाज वितरण नहीं किया गया। जिससे लोग परेशान हो रहे है। इस दुकान से ग्राम मेढकी, रतनपुर, खामखेडा, बहेडिया के लोगों को राशन वितरण किया जाता है। राशन वितरण न होने से लोगों को तो परेशानी हो ही रही हैं तथा राशन दुकान पर भी सवाल खड़े हो रहे है।

हवा-पानी से गेहूं की फसल बर्बाद, किसान ने रायसेन कलेक्टर से लगाई मुआवजे की गुहार
बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला: सामने से आ रहे वाहन को बचाते हुए ट्राला खाई में उतरा
मेढ़की ने गेंहू नही मिला तो NH146 पर हितग्राहियों का चक्काजाम
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प