दिल्ली के जनकपुरी हादसे में कार्रवाई, बाइक सवार की मौत के बाद ठेकेदार हिमांशु पकड़ा गया
नई दिल्ली। जनकपुरी के जोगिंदर सिंह मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड के निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरकर हुई कमल ध्यानी की मौत के मामले में मुख्य ठेकेदार हिमांशु गुप्ता को पुलिस ने उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। निरीक्षक मुकेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि वह उदयपुर में मौजूद है। टीम ने मंगलवार तड़के हिमांशु गुप्ता को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसे दिल्ली लाया जा रहा है।
जांच में सामने आया कि कमल ध्यानी उसी गड्ढे में बाइक समेत गिर गए थे और काफी देर तक तड़पते रहे। मौके पर मौजूद मजदूर योगेश और उप-ठेकेदार राजेश प्रजापति को इस बात की जानकारी होने के बाद भी उसे बचाने के बजाय उन्होंने घटना को छिपाने और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था और तब से दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।

भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
क्षेत्र में फैक्ट्रियां बंद होने से ठप हुआ रोजगार, लोगों ने की उद्योग ईकाइयां लगाने की मांग
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं
मौत पर मुनाफे का खेल, छह मामलों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ
नहर वाली पुलिया के पास बागड़ में लगी आग, समय रहते पाया आग पर काबू, टला बड़ा हादसा
सलामतपुर में भाजपा का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई खुलकर सामने
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में