राजधानी को मिलेगा नया उपराज्यपाल, Taranjit Singh Sandhu आज संभालेंगे जिम्मेदारी
नई दिल्ली। दिल्ली को नया उपराज्यपाल मिल गया है। भारतीय विदेश सेवा के अनुभवी अधिकारी तरनजीत सिंह संधू बुधवार को राजनिवास में शपथ लेकर आधिकारिक तौर पर पदभार संभाल लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
पदभार ग्रहण से एक दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संधू से मुलाकात की और उन्हें दिल्ली के नए उपराज्यपाल के रूप में स्वागत किया। सीएम के मुताबिक, इस दौरान दिल्ली की तरक्की और लोगों के हित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात हुई। रेखा गुप्ता ने कहा कि संधू के व्यापक प्रशासनिक अनुभव और कुशल नेतृत्व से दिल्ली विकास में नए मुकाम हासिल करेगी। तरनजीत सिंह संधू विनय कुमार सक्सेना की जगह ले रहे हैं, जिन्हें हाल ही में लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। संधू 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी रहे हैं और अमेरिका में भारत के राजदूत के तौर पर काम कर चुके हैं।

भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
क्षेत्र में फैक्ट्रियां बंद होने से ठप हुआ रोजगार, लोगों ने की उद्योग ईकाइयां लगाने की मांग
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं
मौत पर मुनाफे का खेल, छह मामलों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ
नहर वाली पुलिया के पास बागड़ में लगी आग, समय रहते पाया आग पर काबू, टला बड़ा हादसा
सलामतपुर में भाजपा का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई खुलकर सामने
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में