लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
-जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निशुल्क प्याऊ का शुक्रवार को उद्घाटन
-सांची जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सहित सरपंच रहे मौजूद
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
काफी समय से भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के सलामतपुर रातातलाई क्षेत्र में ठंडे पानी के लिए प्याऊ की कमी लोगों को खल रही थी। जबकि यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री बसें, चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल से सैंकड़ों लोग निकलते हैं। जिन्हें इस भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। और तो और शुक्रवार को हाट बाजार के दिन भी लगभग चालीस से पचास गांवों से ग्रामीण सब्ज़ी लेने कस्बे में आते हैं। उन लोगों को भी पीने का ठंडा पानी आसानी के साथ नही मिलता है। इसकी जानकारी जैसे ही रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा को मिली तो उन्होंने तत्काल सांची जनपद अध्यक्ष सहित सीईओ को इस समस्या से अवगत कराया। और शुक्रवार को थाना परिसर के बाहर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शेड लगवाकर ठंडे पानी के लिए मटके रखवाए ताकि इस भीषण गर्मी में यात्रियों, राहगीरों व आसपास गांवों से आए ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान ना होना पड़े और आसानी के साथ पानी मिल जाए। प्याऊ के शुभारंभ के दौरान सांची जनपद अध्यक्ष अर्चना पोरते, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गंगाराम चौकसे, जनपद सीईओ एनके पासे, जनपद एपीओ प्रवीण त्रिपाठी, रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, सचिव बृजेश कुमार अहिरवार, रोजगार सहायक शैलेन्द्र मीणा और प्रदीप दीक्षित मौजूद रहे।
गर्मी के मौसम में आसानी से मिलने लगा पीने का ठंडा पानी--वहीं जब शुक्रवार को विदिशा से परिवार के साथ भोपाल जा वैभव रघुवंशी को प्यास लगी तो वह थाने के बाहर प्याऊ पर रुके और ठंडा पानी पीकर रातातलाई पंचायत की काफी सराहना की और कहा कि भोपाल विदिशा हाइवे के रास्ते में कहीं भी ठंडे पीने के पानी का प्याऊ नही है। जिसकी वजह से राहगीरों को इस भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा था। अब यहां पर प्याऊ बन गया है। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। सरपंच रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि उन्होंने प्याऊ लगाने के साथ ही जानवरों के लिए भी 2 सीमेंट की टंकी पानी भरवाकर रखवाई हैं। ताकि जानवरों को भी गर्मी के मौसम में आसानी के साथ पीने का पानी मिल जाए।

GRP भोपाल को मिली बड़ी सफलता, मुस्कान अभियान के तहत 10 गुम हुए बच्चे किए दस्तयाब
सलामतपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 175 लोगों का परीक्षण, 60 लोगों को किये चश्मे के नंबर प्रदान
गाय वापस मांगने पर मामा भांजों में विवाद, लोहे की रॉड से हमला
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि