सलामतपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 175 लोगों का परीक्षण, 60 लोगों को किये चश्मे के नंबर प्रदान
-8 मरीज़ आंखों के ऑपरेशन के लिए रेफर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)
गुरुवार को वेल स्वास्थ्य परियोजना के अंतर्गत वेलस्पन फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत भवन सलामतपुर में निशुल्क आई चेकअप एवं सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम के कुल 175 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें आंखों की जांच सहित सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान 8 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन हेतु रेफर किया गया, जबकि 60 लोगों को चश्मे के नंबर प्रदान किए गए। अन्य सभी लाभार्थियों को सामान्य जांच के साथ आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। जिन व्यक्तियों को चश्मे के नंबर दिए गए हैं, उन्हें निशुल्क चश्मे बनवाकर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में वेलस्पन फाउंडेशन के सीएसआर मैनेजर हरेंद्र सिकरवार, निवसीड संस्था के सुनील गांवड़े, रिंकू दुबे, ओमप्रकाश रायकवार एवं कार्यकर्ता पूजा कुशवाहा, अंजू पाल और मुस्कान खान उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव की भी उपस्थिति रही।उल्लेखनीय है कि इस शिविर का आयोजन निवसीड बचपन, भोपाल संस्था द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

GRP भोपाल को मिली बड़ी सफलता, मुस्कान अभियान के तहत 10 गुम हुए बच्चे किए दस्तयाब
सलामतपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 175 लोगों का परीक्षण, 60 लोगों को किये चश्मे के नंबर प्रदान
गाय वापस मांगने पर मामा भांजों में विवाद, लोहे की रॉड से हमला
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि