रातों-रात गायब हुआ नया ट्रैक्टर, इलाके में दहशत
जबलपुर| जिले के पाटन थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। बाड़े में खड़े दो ट्रैक्टरों में से चोरों ने पुराने को हाथ तक नहीं लगाया और सीधे बिलकुल नए ट्रैक्टर को स्टार्ट कर फरार हो गए। वहीं किसान ने उसके ट्रेक्टर का पता बताने वाले को 50 हजार रुपये ईनाम देने का ऐलान किया है.
ग्राम टिमरी निवासी किसान नरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि 16 अप्रैल की शाम खेत से लौटकर उन्होंने अपने दोनों ट्रैक्टर घर के पास बने बाड़े में खड़े किए थे। रात करीब ढाई बजे पूरा परिवार कूलर की हवा में सो रहा था, तभी अज्ञात चोर बाड़े में घुसे और डेढ़ साल पहले करीब 4 लाख रुपए में खरीदा गया नया ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले गए। पुराना ट्रैक्टर वहीं खड़ा रह गया। इस घटना की सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि चोरों ने दोनों ट्रैक्टरों को देखा, लेकिन उनकी नजर सीधे नए ट्रैक्टर पर ही जाकर रुकी। बिना किसी जल्दबाजी के उन्होंने बाड़े का गेट खोला और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।
100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले
17 अप्रैल की सुबह जब नरेंद्र साहू बाड़े में पहुंचे तो नया ट्रैक्टर गायब था। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तुरंत गांव और आसपास तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। किसान और उसके साथियों ने पाटन से जबलपुर और फिर बरेला तक करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक व्यक्ति ट्रैक्टर को मंडला की ओर ले जाते हुए दिखाई दिया है।
50 हजार का इनाम घोषित
किसान ने पाटन थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही नरेंद्र साहू ने घोषणा की है कि जो भी ट्रैक्टर के बारे में पुख्ता जानकारी देगा, उसे 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के रूट को ट्रैक किया जा रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया जाएगा।

सलामतपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 175 लोगों का परीक्षण, 60 लोगों को किये चश्मे के नंबर प्रदान
गाय वापस मांगने पर मामा भांजों में विवाद, लोहे की रॉड से हमला
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई