70 वर्षीय बुजुर्ग पर अमानवीय अत्याचार, बेटे की शादी का बदला, पिटाई के बाद जबरन पिलाया पेशाब
अदनान खान रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मानवता को शर्मसार करने वाला मामला जिले के ग्राम अगरिया मारखो से सामने आया है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग बिहारी बंजारे के साथ 10-12 लोगों ने बेरहमी से मारपीट की और अमानवीय कृत्य करते हुए बोतल में भरकर पेशाब पिलाया। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग के बेटे ने विदिशा जिले के शमशाबाद की एक युवती से भागकर शादी कर ली थी। इसी बात से नाराज लड़की के परिजन सुबह करीब 4 बजे बुजुर्ग के घर पहुंचे, जहां उन्होंने पति-पत्नी के साथ मारपीट की और बुजुर्ग को जबरन अपने साथ राजगढ़ के ब्यावरा ले गए। वहां भी आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर उसे घर के बाहर फेंक दिया। पीड़ित परिवार ने सेण्डोरा चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए राजगढ़ पुलिस से समन्वय किया। इस बीच दो आरोपियों को सलामतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
शराब की बोतल में पेशाब भरकर पिलाया--वीडियो में दिख रहा है कि मारपीट के दौरान एक आरोपी ने शराब की बोतल में पेशाब भरकर बुजुर्ग को जबरन पिलाया। विरोध करने पर उनके साथ और मारपीट की गई। इस दौरान पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया। पीड़ित ने बताया कि वारदात के वक्त 12 आरोपी थे। इनमें वीडियो बनाने वाले और मारपीट करने वाले दो मुख्य आरोपी थे। दोनों ने ही मारपीट की।
2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया-- रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि पीड़ित के घर पहुंचकर जानकारी जुटाई गई। पीड़ित को साथ ले जाकर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। 2 आरोपियों को सलामतपुर से गिरफ्तार कर राजगढ़ पुलिस को सौंपा गया है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
लड़की भगाकर ले जाने वाला युवक भी अरेस्ट--रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि लड़की पक्ष की शिकायत पर आरोपी लड़के को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?