सईद नांदा बेगमगंज रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

नगर के हदाईपुर जैन मंदिर में 11 मई से 19 मई तक श्रमण संस्कृति संस्कार प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। आचार्य  108 श्री विद्यासागर जी महाराज  एवं नव आचार्य श्री 108 समय सागर की महाराज तथा मुनि पुगंव निर्यापक 108 श्री सुधा सागर जी महाराज के परम आशीर्वाद से यह शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सांगानेर जयपुर से पधारे हुए विद्वान विवेक जैन, विजय जैन शास्त्री  द्वारा शिविर मैं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुबह श्रीजी का अभिषेक, शांति- धारा ,पूजन आराधना करते हुए, दिन में सुबह दोपहर शाम तीनों टाइम क्लास में स्वाध्याय किया जाता हैं। समस्त जैन समाज बच्चो समेत शामिल हो  रहे है। हदाईपुर बेगमगंज अध्यक्ष चक्रेश जैन चंद्रेश जैन, राजकुमार प्रिंस, सतेंद्र सर्राफ , विमल पिपरिया, नवीन जैन, रानू बिलहरा, दिनेश जैन, नित्तू जैन, सन्नी जैन, अतिशय सोर्य आदि व्यवस्थाओं को अंजाम दे रहे हैं।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र