अली पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम का आयोजन
सत्येंद्र जोशी रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शहर के वार्ड क्रमांक 18 चोपड़ा मोहल्ला स्थित अली पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुआ इसमें बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। स्कूल के प्रिंसिपल ने कार्यक्रम में कोई कमी नहीं छोड़ी थी यही वजह है कि बच्चों को कार्यक्रम बहुत पसंद आया इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की। पब्लिक स्कूल, रायसेन में आयोजित स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा बच्चों से शिक्षा के संबंध में संवाद भी किया। अतिथियों ने विद्यालय द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी कई मनोरंजक और रोचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलों के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों में आपसी उत्साह, सहयोग और खेल भावना देखने को मिला पूरा वातावरण खुशी, जोश और उल्लास से भरा रहा। कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों के लिए यादगार पल छोड़ दिए।

बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल
महिलाओं को 3000 रुपए की मदद, 6 महीने में UCC लागू—बंगाल में बीजेपी के वादों की लिस्ट
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश