महाकाल दर्शन जा रहे परिवार की कार से भिड़ी बोलेरो , 5 महिलाएं घायल
-सलामतपुर थाने के भोपाल विदिशा शाहपुर जोड़ की घटना, कार चालक फरार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
बुधवार देर रात लगभग साढ़े दस बजे सलामतपुर थाने के शाहपुर जोड़ के पास विदिशा से उज्जैन महाकाल मंदिर जा रहे परिवार की कार को बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से पांच महिलाओं को मामूली चोटें आ गईं और कार छतिग्रस्त होकर सड़क के नीचे उतर गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कार को नीचे खाई से उठाकर बाहर निकाला। इस दौरान हाइवे 18 पर कुछ देर के लिये जाम के हालात भी बने। पुलिस ने बताया कि फरियादी अनिल कुमार जोगी पिता राधेश्याम जोगी 26 निवासी ब्यावराकलां तहसील खिलचीपुर अपनी इको कार एमपी 07 सीडी 5070 किराए पर चलाते हैं। बुधवार को वह विदिशा के एक परिवार को उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन को लेकर जा रहे थे। तभी रात लगभग साढ़े दस बजे भोपाल विदिशा हाइवे 18 के शाहपुर जोड़ पर एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो एमपी 04 सीएस 4401 के चालक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे इको कार छतिग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। और कार में सवार महिलाओं को मामूली चोटें आ गईं। वहीं बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरियादी अनिल कुमार जोगी की रिपोर्ट पर बोलेरो चालक के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन त्योंदा गांव से भोपाल किसी रिश्तेदार को देखने अस्पताल गए थे।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा हाइवे के शाहपुर जोड़ के पास बोलेरो ने उज्जैन महाकाल मंदिर जा रही इको कार में टक्कर मार दी। जिससे कार छतिग्रस्त हो गई और महिलाओं को मामूली चोटें आईं हैं। मामला दर्ज कर लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल
महिलाओं को 3000 रुपए की मदद, 6 महीने में UCC लागू—बंगाल में बीजेपी के वादों की लिस्ट
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश