कुल्हाड़िया मोड पर भीषण हादसा: तेज़ रफ़्तार बोलोरो ने स्कूटी को ठोका, पुत्र की मौके पर मौत पिता गंभीर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलहाड़िया मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। विदिशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार तखत सिंह राजपूत (निवासी गंजबासौदा, जिला विदिशा) अपने पिता प्रेम सिंह राजपूत के साथ स्कूटी से भोपाल से गंजबासौदा लौट रहे थे। इसी दौरान कुलहाड़िया मोड़ के पास सामने से आ रही बोलेरो पिकअप ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तखत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सलामतपुर चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सांची सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें विदिशा रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची स्थित मर्चुरी रूम में रखवा दिया है। मामले में पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
शीघ्र हो 4 लेन, तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
इनका कहना है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे 18 के कुल्हाड़िया मोड़ के पास हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और एक घायल है। मामले को जांच में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

बोरवेल हादसा: भागीरथ की मौत, CM मोहन यादव का परिजनों को 4 लाख का ऐलान
मध्य प्रदेश में गर्मी का अलर्ट: तापमान में 5–6 डिग्री उछाल, जानें आपके शहर का हाल
महिलाओं को 3000 रुपए की मदद, 6 महीने में UCC लागू—बंगाल में बीजेपी के वादों की लिस्ट
अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश