IND28 न्यूज़ वेबसाइट की खबर पर रायसेन SDM ने भूसे से भरे हुए 7 ट्रकों पर की कार्रवाई
-भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर प्रतिबंध के बावजूद भी धड़ल्ले से दौड़ रहे थे भूसे के ओवरलोड ट्रक
-सलामतपुर थाने के सामने डेढ़ घंटे तक एसडीएम ने की कार्रवाई, ट्रक चालकों में हड़कंप
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
एक बार फिर IND28 न्यूज़ वेबसाइ की खबर पर रायसेन जिला प्रशासन हरकत में आया और सलामतपुर थाने के सामने रात के समय डेढ़ घंटे तक भूसे से भरे हुए ट्रकों पर कार्रवाई की। कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा ने भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर 7 भूसे से भरे हुए ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई कर 6500 रुपये समन शुल्क वसूला। इस दौरान सांची नायाब तहसीलदार ललित सक्सेना और सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि 30 जून तक प्रतिबंध होने के बाद भी भोपाल विदिशा हाईवे 18 से रोजाना 50 से अधिक भूसे से भरे ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली निकल रहे थे, जिससे न केवल भूसा संकट बढ़ने की आशंका है, बल्कि हादसों की भी आशंका बनी हुई है। एक ओर क्षेत्र में पिछले दो साल से किसान दलहनी फसलों की पैदावार कर रहे हैं, जिससे भूसे का रकबा कम हो रहा है तो वहीं पशु पालकों 800 से 1000 रुपए प्रति क्विंटल दर पर भूसा खरीदना पड़ रहा है। इन्हीं बातों के मद्देनजर IND28 न्यूज़ वेबसाइट ने 24 मार्च को प्रतिबंध होने के बाद भी बड़े स्तर पर हो रहा है भूसा परिवहन, ज़िम्मेदार नही दे रहे ध्यान शीर्षक के साथ खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। खबर लगने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा सलामतपुर थाने के सामने रात 9 बजे 5भूसे के ट्रकों पर कार्रवाई करने पहुंच गए। अधिकारियों ने डेढ़ घंटे तक भूसे के ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की। IND28 न्यूज़ वेबसाइट की खबर से भूसे के ट्रकों पर कार्रवाई होने के बाद स्थानीय रहवासियों ने IND28 न्यूज़ वेबसाइट का आभार व्यक्त किया है।

साँची यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस.शास्त्री दर्शन रत्न से सम्मानित
गेहूं से भरे ट्रक ने कार में सामने से मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे
IND28 न्यूज़ वेबसाइट की खबर पर रायसेन SDM ने भूसे से भरे हुए 7 ट्रकों पर की कार्रवाई
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया
देश में गैस संकट के बीच IOCL ने ईरान के साथ व्यापार बढ़ाया
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईपीएल का दूसरा चरण: बीसीसीआई ने लीग मैचों और प्लेऑफ की जानकारी दी