-हादसे ने कार छतिग्रस्त, ट्रक  चालक पर मामला दर्ज

-भोपाल विदिशा हाइवे 18 की घटना, सलामतपुर पुलिस ने ट्रक ज़ब्त कर कार्रवाई की शुरू

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र(

हाइवे 18 पर एक बार फिर तेज़ रफ़्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। घटना देर रात बेरखेड़ी चौराहे के पास की है जिसमें एक गेंहू से भरे हुए ट्रक के चालक ने तेज़ व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही कार को ठोक दिया। वो तो गनीमत रही कि कार में सवार तीन युवक बाल-बाल बच गए वरना बड़ा हादसा हों सकता था। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी कार ड्रायवर भरत खटीक पिता राजेन्द्र खटीक 28 वर्ष निवासी गढ़ाकोटा जिला सागर ने बताया कि वह भोपाल से गढ़ाकोटा सागर जा रहे थे। नेक्सन कार एमपी 11 सीसी 6414 में मयंक पटेल और सुरेंद्र सेन पीछे बैठे थे। रास्ते में बेरखेड़ी चौराहे के पास विदिशा की और से तेज़ रफ़्तार ट्रक एमपी09 एचएच 8147 जिसमें गेंहू भरा हुआ था के ड्रायवर ने तेज़ व लापरवाही से चलाते हुए हमारी कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। वो तो गनीमत रही कि कार में बैठे तीनों युवक बच गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने ट्रक ज़ब्त कर ड्रायवर रंछोड़ चौहान निवासी इंदौर के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

विदिशा से गेंहू भरकर ले जा रहा था इंदौर--ट्रक ड्राइवर रंछोड़ चौहान ने बताया कि वह विदिशा से ट्रक में गेंहू भरकर अरमानिया कंपनी इंदौर ले जा रहा था। रास्ते में भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के बेरखेड़ी चौराहे के आगे एक कार से टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों ही वाहन चालको को किसी भी तरह को कोई चोट वगेरह नही आईं हैं।

प्रतिदिन हाइवे से निकलते हैं छोटे बड़े 10 से 15 हज़ार वाहन-----भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। अभी सूखीसेवनिया बाईपास पर निर्माण के चलते हाइवे पर यातायात का बहुत अधिक दबाब बना हुआ है।यहां से प्रतिदिन लगभग दस से पंद्रह हज़ार वाहन निकलते हैं। वहीं बड़े बड़े कमर्शियल कंटेनरों के कारण बार बार जाम की स्तिथि भी बन रही है।  जिनमें लगभग दो सौ यात्री बसें भी शामिल हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर ,बीना, ललितपुर, झाँसी, कानपुर, लखनउ और इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डंपर, ईंट, ढोने वाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।

इनका कहना है।

बीती देर रात एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। कार चालक की रिपोर्ट पर ट्रक ड्रायवर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28