सूरत से पटना जा रहे कंटेनर ने कार में मारी टक्कर, बाल बाल बचा चालक, मामला दर्ज
-दुर्घटना में कार छतिग्रस्त, पुलिस ने कंटेनर ज़ब्त कर जांच की शुरू
-सलामतपुर थाने के भोपाल विदिशा हाइवे मुक्तापुर गांव के पास की घटना
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
बीती देर रात भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के मुक्तापुर गांव के पास एक कंटेनर ने सड़क के किनारे खड़ी हुई कार में टक्कर मार दी। वो तो गनीमत रही कि कार चालक बच गया। लेकिन कार ज़रूर छतिग्रस्त हो गई। सलामतपुर पुलिस ने कंटेनर ज़ब्त कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हाइवे सड़क के मुक्तापुर गांव के सामने विदिशा जा रहे सौरभ कुर्मी पिता शेर सिंह कुर्मी निवासी पुरनपुरा विदिशा टॉयलेट करने के लिए अपनी कार एमपी04 वाई क्यु 1013 को साइड में खड़ा कर के चले गए थे। तभी सूरत गुजरात से परचूनी का सामान लेकर पटना जा रहे कंटेनर डीडी01 क्यू 9910 ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार का साइड ग्लास टूट गया और कार छतिग्रस्त हो गई। कार चालक सौरभ ने अपने 2 दोस्तों करन लोधी और बाबू सूर्यवंशी को बुलाकर ट्रक ड्राइवर को पुलिस के सुपुर्द करते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने ट्रक ज़ब्त कर चालक के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस का मामला दर्ज किया है।
इनका कहना है।
देर रात एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी थी। फरियादी की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर ट्रक ज़ब्त किया है। मामले की विवेचना जारी है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

बांसिया गांव में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 क्वार्टर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
सूरत से पटना जा रहे कंटेनर ने कार में मारी टक्कर, बाल बाल बचा चालक, मामला दर्ज
साँची यूनिवर्सिटी में श्रमदान से परिसर की सफाई, बोधि वृक्ष क्षेत्र को किया प्लास्टिक मुक्त
ईंटों से भरा हुआ 407 वाहन बाइक के ऊपर पलटा, 3 लोग घायल, 2 रेफर
3.43 करोड़ की सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, एक साल में उखड़ा डामर, शिकायत के बाद भी नही हुई कार्रवाई
सलामतपुर पुलिस का सराहनीय कार्य 1000 किमी दूर पंजाब से गुम हुए बुजुर्ग को परिजनों से मिलाया
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा