अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सलामतपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 क्वार्टर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के ग्राम बासिया में एक पान की गुमठी पर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी शराब छुपाने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 60 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीताराम जाटव के रूप में हुई है। यह कार्रवाई सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी एवं दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र राजपूत, आरक्षक संदीप रघुवंशी और रोहित गोस्वामी की अहम भूमिका रही।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28