ड्राइवर ने अचानक मोड़ दिया ट्रक, पीछे आ रही कार ट्रक में घुसी, महिला घायल
-सलामतपुर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध किया मामला दर्ज
-सलामतपुर में भोपाल विदिशा हाइवे के अग्रवाल वेयरहाउस की घटना
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल विदिशा हाइवे 18 के अग्रवाल वेयरहाउस के पास ड्रायवर ने अचानक ट्रक मोड़ दिया जिसकी वजह से पीछे आ रही कार ट्रक में घुस गई। दुर्घटना से कार में सवार एक महिला घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में सांची से विदिशा रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने फरियादी हिमांशु कपूर पिता स्व.दीपक कपूर निवासी राजीवनगर थाना देहात विदिशा की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए) बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। प्रधान आरक्षक मंगलेश मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी हिमांशु कपूर अपनी बहन गरिमा चोपड़ा की कार एमपी09 सीवी 0707 से छोटे भाई की पत्नी केतकी को लेकर विदिशा से भोपाल जा रहे थे। रास्ते में सलामतपुर पहुंचने पर रेलवे ओवरब्रिज के पास अग्रवाल वेयरहाउस पर एक ड्रायवर ने ट्रक को अचानक मोड़ दिया। जिसकी वजह से कार ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में कार पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गई और कार में बैठी केतकी को सिर में गंभीर चोटें आ गईं। केतकी को गंभीर हालत में पहले सांची सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से स्तिथी बिगड़ने पर घायल महिला को विदिशा रेफर किया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
शीघ्र हो 4 लेन, तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
इनका कहना है।
कस्बे में ट्रक चालक की लापरवाही से कार ट्रक में घुस गई। 1 महिला को चोटें आईं हैं। वहीं फरियादी की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिले, इसे लेकर संपर्क अभियान शिविर का आयोजन