-रायसेन जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

-सलामतपुर पुलिस ने मर्ग का मामला कायम कर जांच में लिया

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)

रायसेन शहर के एक 28 साल के युवक ने कार नही दिलाने पर गुस्सा होकर सलामतपुर में ट्रैन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मंगलवार को रात के समय सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के आगे पटरियों पर सिर रखकर अपनी जान दे दी। जिससे कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  युवक रेल्वे पटरियों पर सिर रखकर लेट गया था। ट्रैन गर्दन के ऊपर से निकली और युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस ने बताया की रेलवे पटरियों के खंभा नम्बर 862/4 पर सुनील शर्मा पिता द्वारकाप्रसाद शर्मा 28 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 14 पाटनदेव रायसेन ने रेलवे ओवरब्रिज के पास पटरियों पर सिर रखकर लेट गया। ट्रैन ऊपर से निकलने पर सिर धड़ से अलग हो गया। और सुनील की दर्दनाक मौत हो गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पटरियों से उठाकर रायसेन जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई थी। बुधवार को रायसेन जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद सुनील का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग का मामला कायम कर जांच में लिया है।

पिता ने नई कार नही दिलाई तो सुनील ने कर ली आत्महत्या---पुलिस को पूछताछ में सुनील के पिता द्वारकाप्रसाद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को वह घर से शाम को बाहर चला गया था। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों से नई कार दिलाने का बोल रहा था। मेने मना कर दिया था तो वह नाराज़ हो गया था। मेने सोचा नही था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। सुनील की मौत की खबर मिलने के बाद घर में सभी का रो-रोक बुरा हाल है।

इनका कहना है।

सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के आगे रेलवे लाइनों पर किसी युवक के ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को रेल्वे लाइनों से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजकर मर्ग का मामला कायम कर जांच में लिया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28