IND28 न्यूज़ पोर्टल की खबर का असर, ग्राम अंबाडी में एक साल से बंद हैंडपंप हुआ चालू
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबाडी में IND28 न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। गांव की ऊपरी सड़क पर एक हैंडपंप पिछले लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ था, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गर्मी के मौसम में समस्या और अधिक बढ़ गई थी। इस मामले को लेकर 30 अप्रैल को IND28 न्यूज़ पोर्टल ने अम्बाडी में एक साल से खराब पड़ा हैंडपंप, ज़िम्मेदार नही दे रहे ध्यान शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें पीएचई विभाग की लापरवाही को उजागर किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और बंद पड़े हैंडपंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया गया। हैंडपंप चालू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने IND28 न्यूज़ पोर्टल का आभार जताते हुए कहा कि खबर प्रकाशित होने के बाद ही समस्या का समाधान हो सका।

सांची में बिजली कंपनी का संपर्क अभियान, शिविर में 66 आवेदनों का हुआ निराकरण
पानी की तलाश में गांव आया चिकारा, कुत्तों ने घेरकर मार डाला
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व