अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

कस्बे के ब्राइट फ्यूचर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रितिक साहू का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बाड़ी के सत्र 2026-27 की कक्षा छह में होने से स्कूल स्टॉफ व नगरवासियों ने छात्र को बधाई दी है। रितिक साहू सलामतपुर निवासी संतोष कुमार साहू के पुत्र हैं। रितिक के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने पर ब्राइट फ्यूचर हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक मिर्ज़ा हसीब बेग, थान सिंह राजपूत, रोहित विश्वकर्मा, विकास जायसवाल, रविशंकर चौबे, वीरेन्द्र शाक्या, वरिष्ठ पत्रकार अदनान खान, नसीम अली दीवानगंज, दिनेश जोशी सांची, साजिद मंसूरी, वहीद खान भोपाल, हसन मंसूरी, दीपक अहिरवार, राकेश मीणा, कैलाश गोस्वामी सहित सभी स्टॉफ ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28