कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीराम महायज्ञ, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद के सुनारी सलामतपुर, कटसारी, तिजालपुर, रातातलाई, और आसपास क्षेत्रों में इन दोनों नवरात्रि पर्व को लेकर लेकर भक्तों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में ग्राम कटसारी में मां खिरिया वाली माता से ग्राम बहेडिया हनुमान मंदिर के लिए शनिवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह कलश यात्रा
पंचकुण्डीय सप्तदिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्री दुर्गाजी, शिव परिवार हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकाली जा रही है। इसमें शनिवार को यज्ञ प्रारंभ, मण्डप प्रवेश, अग्नि स्थापना का कार्यक्रम आयोजित हुआ। 27 मार्च को यज्ञ समापन देव विसर्जन, पूर्णाहूति व प्रसाद का वितरण होगा। वहीं 29 मार्च को कन्या भण्डारा होगा। शनिवार को रास्ते में जगह जगह कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। और चुनरी, फ़ूल फल एवं खीर देकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान अंतर सिंह यादव, विरेन्द्र पुजारी, दान सिंह, रोहित यादव, बबलू यादव, सोरभ यादव, दीपक यादव, हेमंत यादव, राकेश यादव, प्रदीप यादव ,शिवम् यादव, नीलेश यादव, मुकेश यादव, कपिल यादव, रुपक यादव, मान यादव, विकास यादव, अमित यादव, अजय यादव, मिथलेश यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में रितिक का चयन
अल्लाह की तरफ से तोहफा है ईद, मन्नतें पूरी होने का दिन: आलिम नसीम अहमद
कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीराम महायज्ञ, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 मार्च 2026)
केंद्रीय नीतियों पर उठाए सवाल, आम आदमी की चिंता व्यक्त की
लोगों ने जताई नाराजगी, सोशल मीडिया पर हो रही तीखी प्रतिक्रिया
न्यायिक सुधारों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
‘भाजपा की बी-टीम है कांग्रेस’ – सीएम विजयन का विवादित बयान
‘उस समय चिंता जताने वाले शहंशाह चुप क्यों?’ कांग्रेस का तीखा सवाल