"ममता नही, सिस्टम डूब गया" बरगी डैम हादसे ने खोली लापरवाही की परतें
अदनान खान भोपाल। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
बरगी डैम में हुआ क्रूज हादसा सिर्फ एक त्रासदी नहीं, बल्कि उस सिस्टम की नाकामी का आईना है जो हर बार चेतावनी के बाद भी आंखें मूंद लेता है।
29 साल की एक मां अपने 4 साल के बेटे को सीने से चिपकाए मृत मिली,आख़िरी सांस तक बच्चे को बचाने की कोशिश में सिस्टम की बलि चढ़ गए। यह दृश्य किसी भी संवेदनशील इंसान को झकझोरने के लिए काफी है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सिस्टम को भी झकझोरेगा ?
तथ्य डराने वाले हैं,टिकट सिर्फ 29 लोगों के थे, लेकिन सवारियां करीब 40 बैठी थी। खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद क्रूज रवाना। सिर्फ एक ऑपरेटर और एक असिस्टेंट के भरोसे दर्जनों जानें।
और सबसे अहम लाइफ जैकेट तक समय पर और सही हालत में उपलब्ध नहीं। यह हादसा नहीं, जिम्मेदारियों की सामूहिक हत्या है। नियमों की अनदेखी, सुरक्षा से समझौता और निगरानी की पूरी विफलता—सब कुछ साफ नजर आता है। लेकिन क्या होगा?
कुछ दिन सियासत, कुछ बयान, कुछ निलंबन… और फिर वही चुप्पी--सच यही है यहां हादसे होते नहीं, होने दिए जाते हैं। उस मां का आख़िरी आलिंगन सिर्फ एक भावुक तस्वीर नहीं, बल्कि सिस्टम के मुंह पर करारा तमाचा है। सिस्टम से अब सवाल सीधा है क्या इस बार जवाबदेही तय होगी, या फिर एक और हादसा “फाइलों” में दफन कर दिया जाएगा?

सांची में बिजली कंपनी का संपर्क अभियान, शिविर में 66 आवेदनों का हुआ निराकरण
पानी की तलाश में गांव आया चिकारा, कुत्तों ने घेरकर मार डाला
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व