सुल्तानपुर के सिंधी कालोनी मोहल्ले में हंगामा मचा रहे युवक पर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय ने भेजा जेल
-ग्रामीणों की सूचना पर सुल्तानपुर पुलिस ने की कार्रवाई
अदनान खान रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले के सुल्तानपुर थाने के वार्ड नम्बर 14 सिंधी कालोनी मोहल्ले में हंगामा मचा रहे युवक को ग्रामीणों की सूचना पर सुल्तानपुर थाने के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी मयूरी गोर के दिशा निर्देशन में हुई। सोनू उर्फ वीरेन्द्र गोर के हंगामा मचाने पर मोहल्ले की महिलाएं भी भयभीत हो गई और डर के मारे अपने अपने घरों में छुप गई। बताया जा रहा है कि सोनू उर्फ वीरेन्द्र गोर आदतन अपराधी प्रवृत्ति का बदमाश है। वह आए दिन मोहल्ले में हंगामा करता रहता है। जिससे शांति भंग होती है। आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएस की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपी सोनू उर्फ वीरेंद्र गोर पिता कोमल सिंह गोर 30 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 14 सिंधी कालोनी के पास से पीछे शर्ट में छुपी हुई लोहे की तलवार बरामद होने से आरोपी के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट की भी कार्रवाई की गई है। आरोपी सोनू उर्फ वीरेन्द्र गोर को सुल्तानपुर तहसील और गौहरगंज न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश न्यायालय द्वारा दिये गए हैं।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व से 3 मामले हैं दर्ज--वार्ड 14 सिंधी कालोनी मोहल्ले में रहने वाले सोनू उर्फ वीरेन्द्र के विरुद्ध पूर्व में भी 3 अपराध दर्ज हैं। जिनमें एक मामला बलात्कार और 2 मामले मारपीट के दर्ज हैं। इस मामले में गनीमत रही थी कि पुलिस समय से सिंधी मोहल्ले में पहुंच गई वरना आरोपी कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। गौरतलब है कि सुल्तानपुर थाने की कमान संभालते ही थाना प्रभारी मयूरी गोर ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिससे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप की स्तिथि बनी हुई है। वहीं आरोपी सोनू उर्फ वीरेन्द्र को पकड़ने में एसआई शिवकुमार, प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव, आरक्षक ललित शर्मा, ओम धमोले, आरक्षक नीतेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

सुल्तानपुर के सिंधी कालोनी मोहल्ले में हंगामा मचा रहे युवक पर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय ने भेजा जेल
पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे पति से मारपीट, ससुर और साले पर मामला दर्ज
बारात में डांस के दौरान धक्का लगा,भड़का विवाद, लाठी डंडे चले 4 घायल
राशिफल 14 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रामलला दर्शन योजना : रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना
ऊर्जा संरक्षण और सादगी जीवन का आधार- वन मंत्री केदार कश्यप
सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
कौशल विकास गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग से युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार : मंत्री टेटवाल
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत