-मारपीट की घटना होने के बाद भी शादी में नही आई रुकावट, लड़की की हुई विदाई

-सलामतपुर पुलिस ने 4 आरोपियों पर किया मामला दर्ज

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

कभी कभी ज़रा ज़रा सी बात पर भी बड़ी घटना हो जाती है। ऐसा ही एक मामला बुधवार देर रात्रि सलामतपुर थाने के केमखेड़ी गांव7 में सामने आया जहां पर सिर्फ डांस करने के दौरान धक्का लगने से लाठी, डंडे चल गए। जिसमें दूल्हा पक्ष के 4 युवक घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार रात को कालिटोर पिपरई गांव में मुंगावली अशोकनगर से दूल्हा रविशंकर वंशकार की बारात आई थी। उसकी शादी पतिराम उर्फ गुड्डा वंशकार की बेटी संध्या वंशकार निवासी कलिटोर से हो रही थी। शादी समारोह की बारात में डीजे की धुन पर दुल्हन पक्ष के कुछ युवक भी डांस करने लगे। इस दौरान धक्का लगने पर हेमंत वंशकार, संजय वंशकार, प्रदीप वंशकार और जालम वंशकार सभी निवासी मुंगावली अशोकनगर का आरोपी अभिषेक वंशकार, शिवम वंशकार, सोनू वंशकार और छोटू वंशकार सभी निवासी कालीटोर पिपरई से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष के लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में हेमंत, संजय, प्रदीप और जालम वंशकार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर सलामतपुर थाना और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया। इस घटना में पुलिस ने 4 आरोपियों पर 296(बी), 115(2), 351(3), 3/5 बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मुंगावली अशोकनगर से आई  थी रविशंकर की बारात---मंगलवार बुधवार की रात लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच कालिटोर पिपरई के  पतिराम उर्फ गुड्डा वंशकार की बेटी संध्या वंशकार के यहां मुंगावली अशोकनगर से बारात पहुंची थी। इसी दौरान रात में बारात लगने के दौरान दुल्हन पक्ष के लोग भी डीजे की धुन पर बारात में आकर डांस करने लगे। इसी दौरान दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों को धक्का लग गया और इसी बात को लेकर दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष के अभिषेक वंशकार, शिवम वंशकार, छोटू वंशकार और सोनू वंशकार द्वारा डंडों से दूल्हे रविशंकर वंशकार पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें दूल्हे पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें  इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 

मारपीट की घटना होने के बाद भी नही रुकी शादी---डीजे की धुन पर डांस कर रहे दूल्हा पक्ष के लोगों और दुल्हन पक्ष के लोगों में लाठी डंडे चलने और चार युवकों के घायल होने के बाद भी दूल्हा रविशंकर वंशकार और दुल्हन संध्या वंशकार की शादी में किसी किस्म की रुकावट नही आई और दोनों ने शादी के सात फेरे लेकर पूरी रस्में अदा की। और दुल्हन संध्या की विदाई भी शांति पूर्ण तरीके से हो गई। 

इनका कहना है।

बारात में डीजे की धुन पर डांस के दौरान धक्का लगने को लेकर विवाद हुआ था विवाद। कालीटोर पिपरई में पतिराम उर्फ गुड्डा वंशकार की बेटी संध्या वंशकार की शादी थी। मुंगावली अशोकनगर से बारात पहुंची थी। रात में बारात लग रही थी डांस करने के दौरान कुछ लोगों को धक्का लग गया और इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें कालिटोर पिपरई के 4 युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। जिससे मुंगावली अशोकनगर के 4 लोग घायल हो गए। आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

सुनील शर्मा, थाना प्रभारी सलामतपुर।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28